फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत, लगाया जाम

Sat, 15 Nov 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मूनक रोड पर बीजना गांव के पास वीरवार रात को कैंटर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार राजकुमार उर्फ राजू की मौत हो गई। वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। हादसे से गुस्साए परिजन ने सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाया।

बीजना गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू नजदीक की पेस्टीसाइड की फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी से लौटते समय गांव के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। टक्कर से राजकुमार बाइक से सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजन को हादसे की सूचना दी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों करनाल मूनक रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। राजकुमार की मौत के बाद परिवार में मां, पत्नी और बेटी रह गई हैं।
सदर पुलिस थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




टोल बचाने के लिए इस सड़क से निकलते हैं भारी वाहन
ग्रामीण संदीप, राजेश, अमन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बसताड़ा का टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन करनाल-मूनक रोड से गुजरते हैं। इस कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। रात में अंधेरे से भी हादसे होते रहते हैं। दो दिन पहले भी इस सड़क पर रायपुर जट्टान निवासी 58 वर्षीय नाथू राम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें