फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तीन घंटे तक रहीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम साफ होने के बाद भी एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें एक से तीन घंटे तक की देरी से करनाल स्टेशन से आवागमन कर पाई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची वहीं, पैसेंजर भी करीब दो घंटे की देरी से चल पाई।
इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करनाल स्टेशन से रोजाना करीब 60 ट्रेनों का परिचालन होता है। इससे करीब 10 हजार यात्री आवागमन करते हैं। लंबी दूरी वाली ज्यादातर ट्रेनें 15 मिनट से एक घंटे तक लेट रहीं। जबकि दो पैसेंजर ट्रेन भी कई घंटों बाद स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी के बाद 1:30 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस भी सवा घंटे की देरी के बाद चार बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 64456 कुरुक्षेत्र दिल्ली भी एक घंटा देरी से परिचालन कर पाई। वहीं, दूसरी पैसेंजर नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस सुबह 10:38 के बजाए 12:28 पर करनाल स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें