फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारियों में बढ़ी नाराजगी 30 हजार फाइलें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद से पटवारियों की नाराजगी का सबसे ज्यादा खामियाजा जिले भर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नाराज पटवारियों ने दूसरे हलकों का काम छोड़ दिया है जिससे अब तक जिले भर में करीब 30 हजार फाइलें लंबित हो चुकी हैं। इनमें प्रमाणपत्रों से लेकर गिरदावरी व जमाबंदी का काम तक शामिल है।
दूसरे सप्ताह के पहले दिन फिर से पटवारियों की नाराजगी देखने को मिली। पटवारी बाजू पर काला रिबन बांध पर रोष स्वरूप काम करते नजर आए। वहीं लोग पटवारखानों और तहसीलों में चक्कर काटते दिखाई दिए। दूसरी ओर सरकार से नाराज पटवारियों ने 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

31 को शुक्रवार होने और फिर शनिवार-रविवार को अवकाश होने की वजह से काम बंद रहेगा। यानी अब काम तीन फरवरी से ही शुरू हो सकेगा। जिले में अब तक कई गांवों की 2022-23 और 2023-24 की जमाबंदी होनी बाकी हैं। वहीं शहर की कई पट्टियों की जमाबंदी भी अब तक अपडेट नहीं हो सकी है। इससे तहसील में जमीनों के खरीद फरोख्त और पंजीकरण से जुड़े काम बंद हो गए हैं।
हालांकि कुछ नाराज पटवारियों ने अपने कार्यालयों के बाहर नोटिस तक लगाए हैं कि यहां अतिरिक्त हलके का काम बंद है। फिर भी जिले भर के लोग पटवारखाने में चक्कर काटते रहते हैं।
करनाल, असंध, बल्ला, घरौंडा, इंद्री, निगदू और नीलोखेड़ी तहसील में 57 पटवारी और 17 कानूनगो थे। करनाल तहसील में 15 पटवारी और छह कानूनगो हैं। जिले के 57 पटवारियों में से सात के नाम भ्रष्टाचार वाली सूची में मिले थे। इन पर लोगों की जमीनों की तकसीम करवाने, पैमाइश करवाने, इंतकाल दर्ज करवाने, रिकॉर्ड दुरुस्त करने और नक्शा बनवाने जैसे कामों की एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

विरोध स्वरूप पटवारियों ने पिछले सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। बाद में इस अल्टीमेटम को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें