फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर से उद्योग जगत में होगी रिकार्ड तरक्की

Sun, 09 Mar 2014 12:22 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के अपर मुख्य सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में राज्य में बड़ा परिवर्तन आया है। पुराने समय में सहकारिता सिस्टम चलता था, जो आधुनिकता और मशीनी युग में कलस्टर का रूप ले चुका है।
विज्ञापन


कलस्टर सिस्टम हरियाणा उद्योग के क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित होगा। उदारीकरण और प्रतिस्पर्धा के दौर में कलस्टर के जरिये रिकार्ड तरक्की की संभावना है। मलिक सेक्टर-12 के मैदान में शनिवार को एमएसएमई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम का उद्घाटन करने के दौरान बोल रहे थे।

प्रदर्शनी में देश भर के उद्योग जगत की 100 कंपनियों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया। मलिक ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन सराहनीय प्रयास है। उन्होंने उन्हें उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के उपक्रम इस प्रदर्शनी से अपने उत्पादों के लिए प्रदेश की सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को चयन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योग स्वामियों को चाहिए कि वे अपने संस्थान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखे। एक कमी होने के साथ ही कई कमियां होने के रास्ते खुल जाते हैं। नियम के अनुरूप तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएं तो तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा की 37 इंडस्ट्रियों में से 14 अवार्ड करनाल के औद्योगिक इकाइयों को मिलना खुशी की बात है।


इस अवसर पर इंडस्ट्री विभाग के निदेशक अशोक संागवान ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की जहां एक ओर गुणवत्ता युक्त उत्पादन पहली प्राथमिकता होगी, वहीं दूसरी ओर घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापक प्रतिस्पर्धा की चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। मौके पर संस्थान के निदेशक विजय कुमार, कार्यक्रम के संयोजक एवं उपनिदेशक प्रदीप ओझा और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भूषण गोयल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें