फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक केंद्र पर 10 मिनट देरी से शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 2460 ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा, 177 रहे अनुपस्थित, केंद्र में प्रवेश से पहले कड़े व कंगन उतरवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) के लिए शनिवार को जिले में नौ केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 2637 अभ्यर्थियों में से 2460 ने परीक्षा दी जबकि 177 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सख्ती से जांच की गई और कड़े व कंगन उतरवाए गए।

इस दौरान परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया, क्योंकि परीक्षा उन्हीं के गृह जिले में आयोजित हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि एक शिक्षक के हिसाब से परीक्षा काफी ज्ञानपरक थी। इस दौरान दनियालपुर सड़क पर स्थित निशान स्कूल में परीक्षा 10 मिनट देरी से आयोजित हुई। शाम को इस केंद्र पर परीक्षा पांच बजकर 40 मिनट पर यानी 10 मिनट की देरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


रविवार को दो सत्रों में सभी 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सुबह की पहली पाली में 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर बाद तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा होगी।

इस बार बेहतर थे इंतजाम

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान निशान स्कूल में अभ्यर्थियों के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान अभ्यर्थियों के सामान रखने से लेकर सही मार्गदर्शन करने व सहयोग करने में प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि परीक्षा उनके घर से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर ही थी। जिससे आने-जाने में कोई परेशानी नहीं आई।
- ज्योति, सेक्टर-9
पाठ्य सामग्री के हिसाब से आया पेपर

इस बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा अभ्यर्थियों की क्षमता के हिसाब ठीक थी। परीक्षा का मोडरेट स्तर रखा गया था, जिसमें पाठ्य सामग्री के हिसाब से ही पेपर को निर्धारित किया गया था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से दी, क्योंकि किसी भी अभ्यर्थी के पास फालतू समय नहीं था, सभी परीक्षा में ही व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन


- गोपाल, बयाना

गृह जिले में परीक्षा परीक्षा अच्छी पहल

इस बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा गृह जिले में ही आयोजित करवाकर सरकार ने अच्छा किया है। यदि यही परीक्षा दूसरे जिले में या दूरदराज के क्षेत्र में होती तो सभी जगह यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। वहीं इससे पूर्व हुई परीक्षाओं के दौरान कई अभ्यर्थी दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। इस बार सरकार ने राहत दी है।

- पूनम, जयसिंहपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें