फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। उसके खिलाफ मधुबन थाने में मामला दर्ज है।
थाना सदर की टीम ने आरोपी संजय निवासी अंबाला को करनाल कोर्ट से एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। इस संबंध में शिकायतकर्ता अजय निवासी घोगड़ीपुर फाटक करनाल और निशांत निवासी कृष्णा कॉलोनी रोहतक ने शिकायत दी थी कि आरोपी संजय और उसका बेटा आशीष निवासी अंबाला ने शिकायतकर्ता को परिवार सहित अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 30 लाख रुपए ठगे थे। शिकायतकर्ता की मुलाकात आरोपियों से किसी जानकार के सहायता से मार्च 2023 में करनाल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने शिकायतकर्ता अजय और निशांत को बताया कि वह बहुत लोगों को विदेश भेज चुका है। शिकायतकर्ता ने भी परिवार सहित अमेरिका का पर्यटन वीजा लगवाने के लिए आरोपी से 40 लाख में बात तय कर ली। शिकायतकर्ता अजय और निशांत ने आरोपी के खाते में 30 लाख रुपए डाल दिए। आरोपी ने शिकायतकर्ता के सभी कागजात ले लिए। बाद में जैसे समय बीतता गया आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए। आरोपियों के बारे में तहकीकात करने पर पता चला कि वह ठगी करते हैं। दोनों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें