फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्क्रीन पर सभी को दिखेगा दवा अस्पताल में है या नहीं

Mon, 01 Jun 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 जिला नागरिक अस्पताल के दवा वितरण काउंटर के बाहर लगी नई डिस्प्ले। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजन को यह जानने के लिए दवा काउंटरों पर बार-बार पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी कि कौन सी दवा उपलब्ध है और कौन सी नहीं। दवा वितरण काउंटर के बाहर एक एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है जिस पर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी होगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल के अनुसार, इस व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा। काउंटरों पर अनावश्यक भीड़ भी कम होगी। अस्पताल में प्रतिदिन 2200 से 2500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को अस्पताल की ओर से निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पहले दवा उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए मरीजों या उनके परिजनों को काउंटर तक पहुंचना पड़ता था। कई बार लंबी कतार में लगने के बाद पता चलता था कि संबंधित दवा उपलब्ध नहीं है। नई व्यवस्था से मरीजों को पहले ही वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें