करनाल। सरकार देशवासियों की जरूरत को पूरा करने के लिए सभी काम करती हैं, लोगों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध हो, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो। इसके लिए खेती किसानों को पहले की अपेक्षा बहुत उपयुक्त बनाना होगा, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हो। संसार का च्रक चलता रहता, जो परिवर्तन है, हम सबको परिवर्तन के लिए तैयार रहना चाहिए। विकसित भारत के अंदर हर व्यक्ति, हर क्षेत्र, हर विभाग की भूमिका अहम होगी। ये बातें वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, मत्सय पालन मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा ने कही। वे केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) में आयोजित बागवानी अधिकारियों की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। कार्यशाला में पहुंचने पर एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने उनका स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि कृषिमंत्री ने खेती किसानी से संंबंधित जो सुझाव दिए थे, उन पर एमएचयू ने तेजी काम शुरू कर दिया है। एमएचयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. धर्मपाल चौधरी, उद्यान विभाग हरियाणा के विभागाध्यक्ष (विशेष) डॉ अर्जुन सैनी ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद