फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार्रवाई के बाद भी अतिरिक्त गेहूं तौल रहे आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- घरौंडा में किसानों की आढ़तियों से नोकझोंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गेहूं तौल में गड़बड़ी पर कार्रवाई होने के बाद भी आढ़ती नहीं सुधर रहे हैं। शुक्रवार को घरौंडा के बरसत खरीद केंद्र में कांटों की चेकिंग के लिए भारतीय किसान यूनियन की टीम पहुंची। इस दौरान आढ़तियों से उनकी नोकझोंक हुई। मामले को सबसे मंडी सचिव चंद्रप्रकाश के संज्ञान में लाया गया इसके बाद उपायुक्त उत्तम सिंह को शिकायत की।

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान के अनुसार, तुलवाई के दौरान 200 से 700 ग्राम गेहूं ज्यादा पाया गया। जब यूनियन ने सवाल किया तो आढ़तियों ने जवाब दिया कि यहां तो इतना ही तौला जाएगा। कुछ आढ़ती तो ऐसे नजर आए जिन्होंने कहा कि हमारी गेहूं है और चाहे हम 200 ग्राम ज्यादा तुलवाएं या एक किलो ज्यादा तुलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे ही टीम ने दो-तीन ढेरियों की बोरियों का वजन चेक करने के बाद चौथी बोरी को तौलना चाहा तो आढ़ती भी वहां पर पहुंच गए। चूंकि यहां पर गड़बड़ी थी इसलिए आढ़तियों ने सहयोग नहीं किया। जब तुलवाई के लिए कांटे मंगवाए गए तो मजदूर कांटे के बाट लेकर गायब हो गए। बार-बार बुलाने पर भी कोई नहीं आया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन, घरौंडा के ब्लॉक प्रधान धनेत्तर राणा, घरौंडा के वाइस प्रधान राम दुरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें