फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर माह की 27 तारीख को करा सकेंगे ईपीएफ संबंधी समस्याओं का निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ईपीएफ संबंधित समस्याओं के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हर माह की 27 तारीख को आपके शहर में ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की टीम आएगी और विशेष रूप से शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करेगी। ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसका 27 जनवरी को पहले शिविर के साथ आगाज होगा।
अब तक केवल कर्मचारियों व नियोक्ताओं की पीएफ संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए माह में केवल एक बार क्षेत्रीय कार्यालय पर भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम में विस्तार किया है। अब करनाल स्थित ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में हर माह की 27 तारीख को शिविर लगेगा। इसके लिए विभाग की ओर से स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। जहां पहुंचकर कर्मचारी अपनी समस्याओं का निदान करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

इन समस्याओं का होगा समाधान
शिविर में ईपीएफ से जुड़े कर्मचारी, पेंशनर या नियोक्ता अपने पीएफ के विवाद का निपटान कर सकते हैं। ईपीएफओ कार्यालय के अधिकारियों की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ अकाउंट, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

किस जिले में कहां लगेगा शिविर
जिला स्थान
करनाल सेंचुरी प्लाई बोर्ड्स लिमिटेड, रंबा रोड तरावड़ी
कैथल डीसीसी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड सेक्टर-20 हुड्डा बाजार कैथल
कुरुक्षेत्र आदेश मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल शाहबाद
अंबाला नगर निगम अंबाला कैंट
पंचकूला वीनस रेमेडीस पंचकूला
पानीपत इंडस्ट्रियल एरिया पानीपत
सोनीपत राई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन राई
यमुनानगर सिविल अस्पताल जगाधरी
विभाग की ओर से कर्मचारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए भविष्य निधि अदालत की तर्ज पर निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत हर माह हर जिले में शिविर लगेगा। इसके लिए स्थान निर्धारित कर लिए हैं। पहला शिविर 27 जनवरी को आयोजित होगा। यदि किसी माह की 27 तारीख को अवकाश रहता है तो शिविर अगले दिन लगेगा।
- जतिंद्र संघाले, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें