फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दशहरा मैदान में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित सर्विस लेन से भी दोपहिया वाहन ही गुजरेंगे

Thu, 02 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वीरवार को मैदान में मेला होने के कारण यहां वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ ही मैदान होने के कारण यहां की सर्विस लेन पर भी केवल पैदल व दोपहिया वाहनों को प्रवेश मिलेगा। भारी व चारपहिया वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना होगा। जिला पुलिस की ओर से यह योजना बनाई गई है।

सुरक्षा के लिए लिहाज से 250 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। मैदान में नौ जगह और यहां तक पहुंचने वाले रास्तों में कुल 11 जगहों पर नाकाबंदी होगी। प्रत्येक नाके पर 8 से 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीसीआर, राइडर और पैदल भी पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। महिला डीएसपी को मेला मैदान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

करनाल शहर के अलावा इंद्री, असंध, नीलोखेड़ी, तरावड़ी और घरौंडा में होने वाले रावण दहन व दशहरा उत्सव के लिए भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर संबंधित थाना व चौकियों की टीमें तैनात रहेंगी। करनाल से भी प्रत्येक जगह 40 से 50 जवान भेजे गए हैं।



मुख्य बाजारों से निकलेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा में पांच बैंड, ढोल और डीजे श्री राम महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे। श्री रामलीला सभा के पदाधिकारी अनुज जयसवाल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे शोभायात्रा रामलीला भवन से चलेगी। जो कर्ण गेट, मीरा घाटी, नमस्ते चौक से होते हुए सेक्टर-4 दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी। शाम करीब 5:30 बजे के बाद रावण दहन होगा। इस बार मैदान के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच भी बनाया गया है।



दर्शकों के लिए लगीं एक हजार कुर्सियां

मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए करीब एक हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य मंच के साथ दो पंडाल लगाए गए हैं। जहां केवल विशेष आमंत्रित अतिथि ही बैठेंगे। इसके अतिरिक्त मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी करा सकेंगे। विशेष रूप से खोया-पाया स्टाल भी लगाया जाएगा। जहां से जरूरी सूचनाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


आमजन से अपील है कि त्योहार का आनंद लें और युवा हुड़दंगबाजी से बचें। यदि कोई अराजकता फैलाता हुआ या अनुशासन तोड़ता हुआ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से मेला मैदान के अलावा इससे जुड़े रास्तों पर लोगों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी। - गंगराम पूनिया, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें