फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेगी एनक्वास टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। सिविल अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेने और उनका मूल्यांकन करने के लिए इसी साल एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम आएगी। यह टीम सुविधाओं के मापदंडों पर खरा उतरने पर प्रमाणपत्र जारी करेगी। जो आगामी तीन वर्षों तक मान्य होगा।
इससे पहले एनक्वास की टीम ने 2020 में सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद टीम ने फरवरी 2020 से मार्च 2023 तक प्रमाणपत्र जारी किया था। अगले माह एनक्वास की ओर से जारी प्रमाणपत्र की अवधि खत्म हो जाएगी। जिसके बाद कभी भी एनक्वास की टीम सिविल अस्पताल का दोबारा निरीक्षण कर सकती है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के सीनियर डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि एनक्वास टीम के निरीक्षण से पहले सिविल अस्पताल के 12 डॉक्टरों को सिविल अस्पताल के अलग-अलग विभाग की इंटरनल एसेसमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अपने विभागों की छोटी-छोटी कमियों को एनक्वास टीम के निरीक्षण की चेकलिस्ट के आधार पर जांचेंगे और व्यवस्था में सुधार करेंगे। इसके बाद सभी प्रभारियों की बैठक होगी। जिसके बाद अन्य जिले से जिला स्तरीय टीम पहुंचकर निरीक्षण करेगी, उसके बाद राज्य की एनक्वास की टीम पहुंचकर सिविल अस्पताल में निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। संवाद
विज्ञापन

किस डॉक्टर को किसकी मिली जिम्मेदारी
डॉक्टर का नाम विभाग
डॉ. बलवान सिंह एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी
डॉ. रजनीश गर्ग जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड ओपीडी
डॉ. संजय वर्मा व डॉ. सोनू ब्लड बैंक
डॉ. विनोद कुमार समस्त आंतरिक विभाग
डॉ. सरिता बिश्नोई रेडियोलॉजी
डॉ. कुलबीर सिंह फार्मेसी
डॉ. सारिका अग्रवाल पोस्टमॉर्टम यूनिट
डॉ. दीपा सरदाना लेबर रूम एवं मैटरनिटी वार्ड
डॉ. निधि शर्मा एनआरसी, पीडियाट्रिक्स वार्ड एंड एसएनसीयू
डॉ. दीपक गोयल मोर्चरी
डॉ. अनु ऑपरेशन थियेटर एंड मेटरनल ओटी
डॉ. श्वेता लैब
सिविल अस्पताल की इंटरनल एसेसमेंट के लिए 12 डॉक्टरों को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। जो एनक्वास की चेकलिस्ट के आधार पर अस्पताल की व्यवस्था को चेक करेंगे। फिलहाल एनक्वास की टीम कब आएगी यह तिथि अस्पताल में नहीं आई है।
- डॉ. रजनीश गर्ग, डीएमएस, सिविल अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें