फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नो वेंडिंग जोन और शिव कॉलोनी से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण का सामान ले जाते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर को साफ-सुथरा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने वीरवार को नो वेंडिंग जोन में जोन नंबर 3 के शिव कॉलोनी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। टीम ने सड़क पर अवैध रूप से रखे खोखे और रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया। नो वेंडिंग जोन में महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भगवद् गीता द्वार और आईटीआई चौक से सेक्टर-9 तक सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया। इसके साथ-साथ जोन नंबर 3 की शिव कॉलोनी स्थित रजवाहा रोड़ से भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और जिन दुकानदारों ने अपनी सीमा से बाहर सामान व बोर्ड रखे हुए थे उन्हें जब्त किया गया है। साथ ही निगम टीम ने दोबारा सामान बाहर रखने पर चालान करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए निगम निरंतर कार्य कर रहा है। इस तरह के अभियान न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाते हैं और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें