फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारी बोले- प्रबंधन की मनमानी से श्रमिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनोदी स्थित नारायणगढ़ शुगर मिल में कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। बनोदी स्थित नारायणगढ़ शुगर मिल में कर्मचारियों का मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रकट की। कर्मचारियों ने कहा कि मिल प्रबंधन की मनमानियों के कारण किसान और मजदूर परेशान हैं।
सीटू नेताओं ने मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से तुरंत बातचीत कर मांगों का हल निकालने की अपील की। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव सतीश सेठी ने कहा कि शुगर मिल भले ही निजी क्षेत्र में हो, लेकिन यहां काम करने वाले मजदूरों पर प्रदेश सरकार के नियम-कायदे लागू होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन की मनमानियों के कारण किसान और मजदूर दोनों परेशान हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने एसडीएम को मिल का प्रशासक नियुक्त कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन के रवैये में सुधार नहीं आया है।

प्रमुख मांगें-
अकुशल मजदूरों के लिए तय 15,220 रुपये का बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन तुरंत लागू किया जाए। अप्रैल 2026 से लागू होने वाले बढ़े वेतन का अगस्त तक का पांच महीने का बकाया एरियर दिया जाए।
कर्मचारियों की रुकी हुई वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल की जाए और सभी पर पीएफ व ईएसआई लागू हो। 27 वर्षों से कार्यरत अत्यधिक कुशल कर्मचारियों को मिल रहे बेहद कम वेतन में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

सीटू नेता रमेश नन्हेड़ा व सतपाल चौहान ने कहा कि श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर सीटू का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रशासक और श्रम विभाग के अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें