फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने फूंकी नए श्रम कानूनों की प्रतियां

विज्ञापन
 नए नियम कानून की प्रति फूंकते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नए श्रम कानूनों के विरोध में सीटू, सर्वकर्मचारी संघ और विभिन्न जनसंगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। फव्वारा पार्क में आयोजित जनसभा के बाद कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और वहां पहुंचकर श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए तीखी आलोचना की।

सभा की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा, एसकेएस जिला सचिव सेवा राम, गुलजार सिंह, जगमाल सिंह, नीरज अरोड़ा और जिले सिंह पाल ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सचिवालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने नगरपालिका और फायर विभाग के कर्मचारियों की मौजूदा हड़ताल का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद सरकार समाधान की बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। फायर कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन और सुरक्षा सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें