मूनक सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पाढ़ा की ओर से निकाली गई जागरुकता रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मी।
मूनक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाढ़ा में सोमवार को भ्रूणहत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक की गई। इस दाैरान बच्चों की ओर से गांव में जागरूक रैली निकाली गई। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसे स्लोगन से ग्रामीणों को लड़कियों के महत्व के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को भ्रूणहत्या के दुष्परिणाम और बेटियों को जीवन देने के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर एसएमओ डॉ. तृप्ति रमन, नरेंद्र कुमार और संजीव सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद