फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। खंड स्तरीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथे दिन पांचों समूहों में अध्यापकों को सीखने-सिखाने की गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया। कार्यशाला में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर से प्राध्यापक डॉ. करनैल सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों के नाम जरूर पता होने चाहिए। नाम से संबोधित करने से विद्यार्थियों का अध्यापकों के साथ जुड़ाव होता है।
विज्ञापन

डॉ. करनैल ने कहा कि विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन करने के लिए उनकी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को समझना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अध्यापकों को स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर काम करने का आह्वान किया। प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूलों का वातावरण स्नेह, प्रोत्साहन व समावेश से परिपूर्ण होना चाहिए। प्रशिक्षण संयोजक धर्मेंद्र चौधरी, प्रशिक्षक डॉ. बारू राम और रविंद्र शिल्पी ने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापकों को नई शिक्षा नीति-2020 और एफएलएन के अनुसार शिक्षण को रुचिकर व गतिविधि आधारित बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। स्कूलों में सीखने-सिखाने की कुशल गतिविधियों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। कार्यशाला में बीआरपी धर्मेंद्र चौधरी, एबीआरसी डॉ. बारू राम, अरुण कैहरबा, महिंद्र खेड़ा, प्रियंका व सविता मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें