करनाल। सामाजिक संस्था पंचायत रोड़ान व कंबोयान मोहल्ला दयालपुरा की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से रामधन कांबोज को 11वीं बार प्रधान चुना गया है। सर्वसम्मति से दोनों बिरादरी के सात-सात सदस्य चुने गए। उसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की गई। रविवार को दयालपुरा मोहल्ला स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित बैठक में रामधन कांबोज ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया।
रघबीर सिंह को उप प्रधान, राजिंद्र नंबरदार महासचिव, अश्विनी कुमार दाबड़ा खजांची, इंद्र सिंह कांबोज को सह सचिव बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में रिंकल दाबड़ा, तेजपाल, मुकेश कुमार, अजय आर्य, संजीव कांबोज, सुनील कुमार, गौरव, राजिंद्र कांबोज शामिल हैं। संवाद