फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंसे भुगतान में इमरजेंसी क्रेडिट लाइन से मिलेगी लघु उद्योग को रफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया को सम्मानित करते राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी हरियाणा के सदस्य।
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भुगतान अटकने व माल फंसने से लघु उद्योगों के सामने पैदा हुए संकट में सरकार इमरजेंसी क्रेडिट लाइन से उभारेगी। ईसीएलजीएस 5.0 योजना के तहत उद्यमियों को ऋण दिया जाएगा। ताकि वे अपने कारोबार को संचालित रख सकें।
सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी हरियाणा की ओर से ईसीएलजीएस 5.0 योजना के तहत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निजी होटल में हुए कार्यक्रम में एमएसएमई से जुड़े 180 उद्यमियों ने भाग लिया। योजना का लाभ लेने के लिए 40 उद्यमियों के आवेदन पर उन्हें मौके पर ही ऋण का ऑफर लेटर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और उन्हें त्वरित एवं सुगम ऋण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र एवं उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन


गैर एमएसएमई फर्मों को 90 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के उप महाप्रबंधक ओमकारनाथ झा ने बताया कि योजना में एमएसएमई इकाइयों हेतु 100 प्रतिशत तक और गैर-एमएसएमई एवं एयरलाइन क्षेत्र हेतु 90 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी कवर राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड द्वारा सदस्य ऋणदाता संस्थानों को प्रदान किया जाएगा। पात्र एमएसएमई इकाइयों को बिना अतिरिक्त गारंटी शुल्क के सरल एवं त्वरित ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी की उपलब्धता बढ़ने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वर्तमान आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती लागत एवं बाजार संबंधी अनिश्चितताओं से उबरने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें