फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए आढ़तियों और राइस मिलरों में ठनी

Tue, 24 Sep 2013 10:53 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीदने के मामले में आढ़तियों और राइस मिलर्स के बीच तनाव गहरा गया है। आढ़तियों ने धान में पंखा नहीं लगाने का फरमान जारी किया है तो राइस मिलर्स संचालकों ने बिना पंखा लगाए माल लेने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, डीएफएससी ने कहा पूरा मामला उपायुक्त के नोटिस में लाया जा चुका है। सरकार के नियम के अनुसार हर आढ़ती को पंख लगाना होगा। आढ़तियों को पंखा लगाने से रोकने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह ही अनाज मंडी में पुलिस तैनात कर दी जाएगी।

शहर की अनाज मंडी में तीस से चालीस हजार बोरी धान पड़ा है। कुछ आढ़तियों ने बिना पंखा लगाए ही धान खरीदने के लिए राइस मिलर्स संचालकों पर दबाव बनाया है। अधिकतर आढ़ती पंखा लगाने के लिए तैयार भी बताए जा रहे है।
विज्ञापन


राइस मिलर्स संचालकों का कहना है कि कुछ आढ़ती ही तमाम आढ़तियों पर पंखा नहीं लगाने का दबाव बना रहे हैं, जो गलत है। सरकार के नियम अनुसार धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जा सकता है। बिना पंखा लगाए साफ हुए धान को भी नहीं खरीदा जा सकता है।

ऐसा धान खरीदने से आढ़तियों की पौबारह होती है और राइस मिलर्स संचालक एक ही सीजन में लाखों के रगडे़ तले आ जाते हैं। मंगलवार को आढ़तियों और राइस मिलर्स में तनातनी के माहौल की जानकारी होने की सूचना मिलने पर उपायुक्त ने डीएफएससी को मौके पर भेजा।

डीएफएससी रविंद्र मलिक राइस मिलर्स की बैठक में ही जा पहुंचे। उन्होंने राइस मिलर्स को हर आढ़ती की दुकान पर पंखा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि ज्यादती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए मंडी में पुलिस तैनात करा दी जाएगी।

हां सरकुलर जारी किया, नहीं लगाएंगे पंखा
मजदूरों ने पंखा लगाने से मना कर दिया है। मजदूरों का कहना है उन लोगों को दमा हो रहा है। आढ़तियों को भी परेशानी होती है। इसलिए वे पंखा नहीं लगाएंगे। उधर, आढ़ती एसोसिएशन ने भी पंखा नहीं लगाने के लिए मंगलवार को सरकुलर जारी कर दिया है।

वह लोग किसी हाल में धान की ढेरी पर पंखा नहीं लगने देंगे। इसी जिला की सभी मंडियों में बिना पंखा लगाए धान खरीदा जाता है तो फिर करनाल में भी खरीदा जाए। कुछ भी हो वह लोग बिना पंखा लगाए ही धान बेचेंगे। किसी हाल में पंखा नहीं लगाएंगे।
रजनीश चौधरी, अध्यक्ष, आढ़ती एसोसिएशन, अनाज मंडी  

बिना पंखा लगाए नहीं खरीदेंगे धान
सरकार का आदेश है कि धान पर पंखा लगाया जाए। सरकार के नॉमर्स को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। दूसरा आढ़ती को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वे लोग भी जो हो, बिना पंखा लगा धान किसी हाल नहीं खरीदेंगे। चाहे पूरा सीजन खाली बैठना पडे़।

बेवजह में आढ़ती राइस मिलर्स के लिए सिरदर्दी बढ़ रहे है। तमाम राइस मिलर्स ने इस संबंध में संयुक्त तौर पर फैसला लिया है। उन लोगों ने अपने फैसले से डीएफएससी को भी अवगत करवा दिया है।  
विजय टक्कर, अध्यक्ष, राइस मिलर्स एसोसिएशन

हां मंडी में तैनात होगी पुलिस
सरकार का जो नॉमर्स है। वह आढ़ती और राइस मिलर्स को मानना होगा। सरकार ने जो पैमाने बनाए है। वह किसी के निजी नहीं है। धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी का धान सुखाकर लाना होगा। प्रत्येक आढ़ती को हर ढेरी पर पंखा लगाना होगा।
विज्ञापन


नॉमर्स का जबरदस्ती कतई उल्ंघन नहीं करने दिया जाएगा। उपायुक्त के नोटिस में पूरा मामला है। पुलिस भी मंडी में तैनात की जाएगी।
रविंद्र मलिक, डीएफएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें