करनाल। शहर के कई इलाकों में बुधवार को निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस बारे में पूर्व सूचना दे दी थी। कुछ फीडरों पर समस्या आने के चलते आधा घंटे देरी से बिजली सुचारु हो सकी।
सुबह 9 से 11 बजे तक 11 केवी आरके पुरम फीडर की सप्लाई बंद रही। आरके पुरम पार्ट-1 और पार्ट-2, अशोका नर्सरी, रंजीत एन्क्लेव, एलआईसी कॉलोनी और शक्ति पुरम क्षेत्र में बिजली नहीं रही। 11 केवी निधि विहार फीडर की सप्लाई बंद रहने से सेक्टर-9 के आधे हिस्से में बिजली बाधित रही। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन एचएसआईआईडीसी से संचालित 11 केवी एचएसआईआईडीसी नंबर-4 और चार दीवारी फीडर की आपूर्ति बंद रही। सेक्टर-3, ओल्ड जीटी रोड और चार दीवारी एरिया में बिजली गुल रही। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि यह कटौती सामान्य रखरखाव कार्य के तहत की गई। ब्यूरो