करनाल। मौसम बदलते ही अब बिजली ढांचे की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। ताकि दिवाली के समय पर कहीं पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित न रहे। इसलिए 16 अक्तूबर को बिजली निगम की ओर से 132 केवी पॉवर हाउस की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण करीब 40 गांवों और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ये जानकारी बिजली निगम के प्रवक्ता ने दी
उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को 132 केवी करनाल पावर हाउस में मेंटेनेंस के कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी नेवल और 132 केवी नेवल से चलने वाले सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इन दोनों क्षेत्र में 33 केवी मुगल माजरा लाइन, 33 केवी यूनिवर्सल लाइन, कमांडो कॉम्प्लेक्स, कुंजपुरा अर्बन, मुगल माजरा अर्बन, गोशाला अर्बन, बुढ़ाखेड़ा अर्बन, एसटीपी इंडिपेंडेंट, सैनिक स्कूल, यमुना खेत की लाइन, नेवल खेत की लाइन, दनियालपुर खेत की लाइन, सरफाबाद माजरा जगमग, महनमति जगमग, जेडीएस नबीपुर के अंतर्गत महमद पुर खिराजपुर, जड़ोली, नबीपुर सहित सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ब्यूरो