करनाल। धान खरीद में अव्यवस्था की गाज करनाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अनिल कालरा पर गिरी है। बताते हैं कि धान खरीद के समय में ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायत पर उनको तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर अनिल कुमार को करनाल का नया डीएफएससी बनाया गया है।
करनाल जिले में 15 अनाज मंडियों और विक्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई हैं लेकिन अभी तक सभी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। सीएमआर के लिए राइस मिलरों का न तो पंजीकरण हो पाया और न ही उन्हें धान का आवंटन हो सका। बताया ये भी जा रहा है कि जब धान खरीद के लिए जिले में इतनी गंभीर स्थिति बनी हुई है। इस दौरान दो दिन तक डीएफएससी बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद रहे। किसी ने अभी पुष्टि तो नहीं की लेकिन सूत्र बताते हैं कि उपायुक्त ने डीएफएससी अनिल कालरा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा था। इस पर राज्यपाल के आदेश पर खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार को डीएफएससी अनिल कालरा का तत्काल प्रभाव से उनके मौजूदा पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गुरुग्राम के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार को करनाल का नया डीएफएससी बना दिया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।