फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज सेक्टर-4 व 5 में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शनिवार को सेक्टर-4 सहित शहर की कई कॉलोनियों में बिजली कटौती की जाएगी। भूसली, दहा, बजीदा जाटान आदि गांवों में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी रामनगर ने बताया कि शनिवार को 33 केवी मेरठ रोड लाइन और 33 केवी सेक्टर-4 पर सामान्य मरम्मत के कारण सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सेक्टर-14 पार्ट 1, सेक्टर-4 और सेक्टर-5 के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी। 33 केवी सब स्टेशन रामनगर से चलने वाले 11केवी मान कॉलोनी फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मान कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, प्रेम नगर, एकता कॉलोनी, मद्रासी मोहल्ला, कश्मीरा सिंह पार्क, अपना पार्क, सीएम हाउस रोड क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

बलड़ी फीडर से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक टिकरी कैलाश, वसंत विहार, शक्ति पुरम, पॉलम कॉलोनी की बिजली प्रभावित रहेगी। 11 केवी श्यामनगर फीडर, 11 केवी बजीदा आरडीएस, 11 केवी अभीर फीडर पर मरम्मत के कारण सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक गांव कमालपुर, मधुबन, अशोक बिहार कॉलोनी, मदनपर रोड, भूसली, दहा, बजीदा जाटान में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें