फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान पकने तक तीन चरणों में होगी खेतों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलग-अलग चरण में आठ घंटे तक दी जाएगी, बढ़ते लोड के कारण लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में धान पकने तक बिजली निगम की ओर से तीन चरणों में खेतों की बिजली आपूर्ति की जाएगी। सीजन शुरू होते ही बढ़े लोड को देखते हुए निगम की ओर से खेती-बाड़ी के लिए नया शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया था। इसमें आठ-आठ घंटों के हिसाब से तीन चरण में बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
वहीं, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई पहले के नियमानुसार चलेगी। बिजली निगम की ओर से यह निर्णय जिले में बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए लिया गया है। हालांकि पिछले पांच दिनों से तीन अच्छी बारिश होने से जहां बिजली लोड घटा है। वहीं धान की रोपाई भी यह बारिश अच्छी साबित हो रही है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी भी किसान या बिजली उपभोक्ता को बिजली की आपूर्ति से संबंधित परेशानी है तो वह निगम के बिजली सुविधा केंद्र में 24 घंटे में आकर कभी भी जानकारी ले सकता है या शिकायत कर सकता है। धान की फसल की रोपाई के लिए यह शेड्यूल बनाया गया है। धान रोपाई के दौरान निगम की टीम अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति का शेड्यूल
- एक फीडर समूह-सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति।
- दो फीडर वाले समूह में सुबह 2.45 से 10:45 तक व सुबह 10:45 से शाम 6:45 तक आपूर्ति होगी।
- तीन फीडर समूह में सुबह एक बजे से सुबह आठ बजे व सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक।


किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बिजली सप्लाई के लिए शेड्यूल बना दिया गया है। किसानों को हर प्रकार से सुविधा देने के लिए निगम पूरी तरह तैयार है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर संबंधित सब डिवीजन के एसडीओ या बिजली सुविधा केंद्र में शिकायत की जा सकती है।
- नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें