फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब सताएगी गर्मी बढ़ेगा तापमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आगामी दो-तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में इजाफा हो सकता है। फिलहाल अभी इस महीने के अंत तक लगातार मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। हालांकि 28 मार्च से मौसम में आंशिक बदलाव के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखी जा सकती है।
मौसम कई दिनों से खुश्क चल रहा है, जिसके कारण गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को भी धूप तेज रही, जिसने बदले मौसम का एहसास कराया। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी 30 मार्च तक मौसम के खुश्क बने रहने की संभावना है। 25 से 27 मार्च को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि 28 मार्च से तापमान में आंशिक राहत मिल सकती है। इस बीच आसमान पर बादलों की आंशिक बादलवाई भी हो सकती है। हालांकि अभी किसी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें