फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिल न भरने पर 1236 घरों की बिजली काटी

Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो माह का बिल नहीं भरने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

सर्वर व्यस्त होने पर अंतिम दिन लोग नहीं भर पाए बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
बिजली निगम की ओर से बिल न भरने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चार डिवीजन के 1236 घरों की बिजली काट दी गई। ये वे उपभोक्ता हैं जिन्होंने दो महीने का बिल नहीं भरा था। उपभोक्ताओं का कहना है कि अंतिम दिन निगम की वेबसाइट का सर्वर व्यस्त होने के कारण बिल नहीं भर पाए।
बत्ती गुल होने के बाद उपभोक्ताओं ने बिल भरना चाहा तो कहीं सीएससी व अटल सेवा केंद्र बंद मिले तो कई उपभोक्ताओं को बैंक के सर्वर में खामी होने से समस्या आई। बिल नहीं भर पाने से बिना लाइट के रात गुजारनी पड़ी। वार्ड दो निवासी शादीलाल, विक्रमजीत सिंह, मनोहर व वसंत विहार निवासी सुभाष, राकेश व शिवलाल ने बताया कि शुक्रवार दिन में ही उनके घरों की बत्ती गुल हो गई। उन्होंने सोचा की लाइट में कोई खराबी होगी। शाम का समय हुआ तो पता चला कि अन्य घरों में बिजली है केवल उनके घर में ही नहीं तो उन्होंने मीटर की जांच की। इस दौरान पाया कि मीटर में तो लाइट है लेकिन आगे सप्लाई नहीं जा रही। तभी तुरंत बिल भरने के बाद उन्होंने 1912 पर पंचकूला कॉल की लेकिन प्रदेशभर से ज्यादा कॉल जाने के कारण यह नंबर भी व्यस्त ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम की हिदायत
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह हर माह अपना बिजली का बिल भरे। पहले की तरह दो या तीन माह का बिल एक साथ भरने का इंतजार न करें क्योंकि निगम की ओर से दो माह का बिल बकाया होते ही पंचकूला से सप्लाई बंद कर दी जाती है। ऐसे में सभी उपभोक्ता सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से पांच बजे तक अपने नजदीकी सब डिवीजन, बिजली घर में बिल भर सकते है। आजकल सीएससी, अटल सेवा केंद्र व ऑनलाइन फोन के माध्यम से बिल भरने की सुविधा उपलब्ध है।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें