फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 100 मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल के ध्रुव सिंह ने मारी बाजी

Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
शहर के राजीव गांधी खे​ल स्टेडियम में करवाई गई खेल। विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुक्रवार को आयुवर्ग-14 लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं करवाईं गई, इनमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़, शार्टपुट, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में आर्मी पब्लिक स्कूल से ध्रुव सिंह प्रथम, सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल से उज्ज्वल द्वितीय, सुखपाल एसएस स्कूल से आदित्य राज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिता में राजकीय व निजी स्कूलों से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह खेल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में करवाए गए। इस अवसर पर एईईओ अतिरिक्त कार्यभार साहिल सचदेवा, जिला खेल सचिव लड़के राजेंद्र सिंह जिंदू, जिला खेल सचिव लड़कियां राजीव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, वहीं शनिवार को आयुवर्ग-14 लड़कियों की एथलेक्टिस प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ : आर्मी पब्लिक स्कूल से ध्रुव सिंह प्रथम, सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल से उज्ज्वल द्वितीय, सुखपाल एसएस स्कूल से आदित्य राज तृतीय।
200 मीटर दौड़ : सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल से उज्ज्वल प्रथम, पीएम राजकीय स्कूल साहा से वर्ष द्वितीय, एनएएसएसएस अंबली से लविश सैनी तृतीय।
400 मीटर दौड़ : राजकीय उच्च विद्यालय नारायणगढ़ अमित प्रथम, राजकीय स्कूल मोहड़ा से जितेन कुमार द्वितीय, अकाल अकादमी से हरमीत तृतीय।
600 मीटर दौड़ : आर्मी पब्लिक स्कूल से ध्रुव सिंह प्रथम, राजकीय स्कूल मोहड़ा जितेन कुमार द्वितीय व आर्मी पब्लिक स्कूल से अनिमेश सिंह तृतीय।
- लंबी कूद : पीकेआर जैन वाटिका से मनमीत सिंह प्रथम, माउंटेन व्यू स्कूल से जतिन चौधरी द्वितीय, एसवीएन चौड़मस्तपुर से वीर प्रताप तृतीय रहे।
ऊंची कूद : एसएल डीएवी स्कूल से आयुष प्रथम, एफडी स्कूल से समर सिंह द्वितीय, एनएएसएसएस अंबली से रोहन तृतीय रहे।
शार्टपुट : एनसीसी सीनियर मॉडल स्कूल से समरजीत सिंह प्रथम, सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल से अभिषेक, ऐंजल पब्लिक स्कूल से कीरतवीर तृतीय रहे।
डिस्कस थ्रो : पैरामाउंट से ईशान प्रथम, एनसीसी मॉडल स्कूल से समरदीप द्वितीय, एसएस लिटल स्कूल से एकमजीत तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें