करनाल। शहर में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बिजली का लोड भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस बार पिछले साल की तुलना में लोड अभी तक कम दर्ज किया गया है लेकिन जिस तरह से मार्च माह में ही एकाएक लोड बढ़ना शुरू हो गया है उससे बिजली निगम की टीम को अलर्ट रहना पड़ेगा। पिछले तीन दिनों से बिजली की घरेलू खपत 2.50 लाख से बढ़कर 2.68 लाख यूनिट व शहरी खपत भी 12.75 से बढ़कर 13.98 लाख यूनिट हो गई है।
लोड बढ़ने के कारण रोजाना निगम में उपभोक्ताओं की सभी डिवीजनों से 200 से 300 शिकायतें प्राप्त हो रही है। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा महज 100 तक ही रहता था। इस संदर्भ में किन शिकायतों का निपटान कितने समय में किया गया। निगम की ओर से दी गई सुविधा से उपभोक्ता संतुष्ट है या नहीं इसका निगम के पास इसकी पुष्टि के लिए कोई ब्योरा नहीं है। जब निगम के अधिकारियों से शिकायतों का ब्योरा मांगा जाता है तो वह एक-दूसरे अधिकारी पर जानकारी देने का जिम्मा सौंप देते है। प्राइवेट कंपनी के माध्यम से बिजली सुविधा केंद्र पर बैठाए गए कर्मचारी उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना ब्यौरा न देने की बात कहते है।
बॉक्स
जिले में खपत बिजली यूनिट का ब्योरा
दिनांक ग्रामीण खपत यूनिट शहरी खपत यूनिट (लाखों में)
19 मार्च 2.26 11.82
20 मार्च 2.25 11.98
21 मार्च 2.47 12.32
22 मार्च 2.36 12.14
23 मार्च 2.36 11.90
24 मार्च 2.50 12.75
25 मार्च 2.48 13.17
26 मार्च 2.68 13.95
27 मार्च 2.70 13.98