निसिंग। कस्बे के गोंदर गांव में एक युवक को जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोंदर गांव के नन्हें के रूप में हुई है। मृतक की बहन ने अपने पति पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की बहन विमला देवी का आरोह है कि 14 मार्च को होली के दिन उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। इस पर वह अपने भाई नन्हे के घर आ गई थी। उसका पति झगड़े के बावजूद उसके मायके गांव गोंदर बार-बार आ रहा था। विमला ने आरोप लगाया कि उसी शाम उसके पति और ननदोई ने उसके भाई नन्हे को घर बुलाकर शराब पिलाई, जिसमें जहर मिला हुआ था। इससे भाई की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। दो सप्ताह गुजरने पर उसके भाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
निसिंग थाना प्रभारी प्रभारी आईपीएस हर्षित गोयल ने बताया कि पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। फोन रिकॉर्डिंग से पता चला है कि नन्हे ने जहर स्वयं लिया था। पुलिस नेपोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।