फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन में बिजली का लोड 23.9 लाख यूनिट बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 24 घंटे में 192 बार हुई लाइन ट्रिपिंग
विज्ञापन


- 3334 शिकायतें चार दिन में आई

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली का लोड भी बढ़ गया है। पांच जून को जिले का बिजली लोड 90.39 लाख यूनिट दर्ज किया गया जो कि आठ जून को बढ़कर 114.29 तक पहुंच गया है। यानी दो दिन में बिजली का लोड 23.9 लाख यूनिट बढ़ गया। इस कारण लाइनों पर दबाव बढ़ने से शहर में बिजली के फाल्ट बढ़ गए हैं। 24 घंटे की बात करें तो शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 192 बार लाइन ट्रिपिंग हुई है।
सोमवार सुबह कर्ण विहार की गली नंबर 29 में बिजली की मुख्य लाइन की एबी तार जल गई जिससे से कर्ण विहार समेत उत्तम नगर, दुर्गा कॉलोनी, एसपी कॉलोनी की बिजली भी छह घंटे तक प्रभावित रही। वहीं रविवार को रामनगर, प्रीतम नगर, राजीव पुरम की लाइनों में फाल्ट आने से चार घंटे तक बत्ती गुल रही। चार दिन में यानी पांच से आठ जून तक बिजली सुविधा केंद्र में 3334 शिकायतें आईं। इनमें 900 से ज्यादा शिकायत आठ जून को एक दिन में ही आई।
विज्ञापन


पांच से आठ जून तक बढ़ा बिजली का लोड
तिथि बिजली खपत (प्रतिदिन लाख यूनिट में)
पांच जून 90.39

छह जून 99.92
सात जून 106.78

आठ जून 114.29
11 केवी फीडरों में ज्यादा दिक्कत

बिजली का लोड बढ़ने के साथ ही 11 केवी फीडरों में बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। 24 घंटे में 192 बार लाइन ट्रिपिंग हुई है। वहीं 11 केवी ओल्ड चार चमन व चांद समंद फीडर की केबल जलने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई ने भी आठ से 10 बार ट्रिपिंग की।
विज्ञापन


वर्जन
जून में हर साल बिजली का लोड बढ़ जाता है। पिछले साल आठ जून को बिजली का लोड 131.51 लाख यूनिट तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को हिदायत दी जाती है कि अलग-अलग कमरों में एसी चलाने के बजाय दिन में एक ही कमरे में एसी का इस्तेमाल करें। बिजली जाने पर एससी की एमसी जरूर डाउन करें।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें