फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली आई और गई, इसी में बीत गया दिन, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के मुख्य दो सब स्टेशनों रामनगर व सिटी डिवीजन से चलने वाले सभी फीडरों की बिजली वीरवार को 2-4 घंटे तक गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से 30 कॉलोनियों के लोगों व शहर के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामनगर, प्रेम नगर व गांधी विहार में बिजली न होने से पानी की भी किल्लत रही।
विज्ञापन

शहर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से कन्फेक्शनरी के दुकानदारों को अपने सामान की देखभाल के लिए विशेष प्रबंध करने पड़े। कुछ दुकानदारों ने जेनरेटर का प्रबंध किया। प्रिंटिंग व ऑनलाइन कैफे के दुकानदारों को भी परेशान हुई। बारिश के बाद शहर की बिजली लाइनों में फाल्ट की लगातार शिकायतों के कारण लाइनों की मरम्मत के लिए सुबह 10 से ही बिजली कट शुरू हो गए थे। ये शाम 5 बजे तक चले।
इन जगहों की बिजली रही बाधित
- 33 केवी सब स्टेशन रामनगर से चलने वाले 11 केवी शिव कॉलोनी फीडर पर तकनीकी सुधार (मेंटेनेंस कार्य) करने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिव कॉलोनी फीडर की बिजली सप्लाई बंद रही। शिव कॉलोनी गली नंबर एक से गली 13 तक शिव कॉलोनी कैथल रोडर, फ्रेंड्स कॉलोनी, भाट कॉलोनी व प्रेम कॉलोनी के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

- 11 केवी माल रोड फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते यह फीडर शाम 5 बजे तक बंद रहा। इस कारण से माल रोड, ऑफिसर कॉलोनी, सेशन मार्ग, न्यायपुरी, सुभाष कॉलोनी, विक्रम मार्ग व शक्ति कॉलोनी की बिजली बंद रही। वहीं रेलवे रोड फीडर के सुबह दो से शाम पांच बजे तक बंद होने से कमेटी चौक, गुड़ मंडी, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट व रेलवे रोड की बिजली प्रभावित रही।
- 11 केवी दयाल सिंह फीडर के दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहने से अशोका कॉलोनी, रणधीर लेन, अस्पताल लेन, अस्पताल एरिया, पुराना जीटी रोड, पुराना जीटी रोड व दयाल सिंह कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रही। 11 केवी रमेश नगर फीडर के बंद होने से गोलमोल शिवालय, भीम नगर, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, दाराबी लेन की बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

नहीं हो पाई छपाई
शहर की बिजली आपूर्ति वीरवार को बार-बार बंद होती रही। ऐसे में प्रिंटिंग मशीन नहीं चल पाई। शाम 5 बजे तक काम नहीं हुआ। - संदीप, प्रिटिंग प्रेस
चलाना पड़ा जेनरेटर
बार-बार बिजली जाने से डीप फ्रिज बंद करने पड़े। ताजा केक व पेस्टी की रखरखाव के लिए जेनरेटर का प्रबंध करना पड़ा। - विवेक, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें