फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाईकर्मियों और सचिव के बीच हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। आखिरकार पांच दिन से गांव झीवरहेडी के सफाई कर्मचारी व ग्राम सचिव के बीच चल रहे विवाद को विराम लग गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने दोनों पक्षों को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बुलाकर राजीनामा करवा दिया है।
विज्ञापन


गांव झीवरहेड़ी के सफ़ाई कर्मचारी ने ग्राम सचिव विकास कुमार पर वेतन नहीं देने और अभद्रता का आरोप लगाया था। शिकायत मधुबन पुलिस को दी गई थी। सचिव ने आरोपों से इनकार किया था। वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने दोनों पक्षों को बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया। करीब एक घंटे की वार्ता के बाद राजीनामा हो गया। बीडीपीओ ने सफाई कर्मचारी को शीघ्र ही उसका वेतन देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें