फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तरावड़ी तक चलेगी इलेक्ट्रिक एसी बस, सफर होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/तरावड़ी। शहर से कुंजपुरा के बाद अब तरावड़ी तक इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा शुरू करने की योजना है।
ट्रायल के तौर पर शनिवार से बस का संचालन करनाल पुराना बस अड्डा से तरावड़ी सौंकड़ा पुलिया तक शुरू कर दिया गया है। यदि सफलता मिली तो नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होने पर इस मार्ग पर स्थायी रूप से इन एसी बसों को चलाया जाएगा।
करनाल से तरावड़ी तक का किराया फिलहाल 30 रुपये रखा गया है। पुराना बस अड्डा से लेकर अंतिम ठहराव तरावड़ी सौंकड़ा पुलिया तक करीब 45 मिनट में बस का सफर तय होगा। हर एक घंटे में बस सुविधा लोगों को मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस इंचार्ज सुमित राणा के अनुसार, सुबह 7 बजे पुराना बस अड्डा से तरावड़ी के लिए पहली बस चलेगी, जोकि 7.45 बजे वहां पहुंचेगी। 15 मिनट काउंटर ठहराव के बाद करनाल के लिए बस चलेगी। यह सुविधा शाम 6.50 बजे तक हर एक घंटे बाद मिलेगी।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से करनाल से कुंजपुरा तक व कुंजपुरा से करनाल मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन हो रहा है। पांच बसों से हर एक घंटे बाद सुविधा दी जा रही है।
ये बसें करनाल शहर समेत कुल 11 जगह रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचती हैं। करनाल से कुंजपुरा का 20 रुपये किराया निर्धारित है। तरावड़ी की दूरी ज्यादा होने पर किराया 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

करनाल बस स्टैंड से ट्रैफिक इंचार्ज बल सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा करनाल से तरावड़ी तक एसी बस की शुरुआत गई है। यह बस तरावड़ी सौंकड़ा पुलिया पर इसका ठहराव होगा। बस तरावड़ी सौंकड़ा पुलिया से चलकर स्टेट बैंक, तरावड़ी तखाना मोड, जीटी रोड टी प्वाइंट, शामगढ़, उचाना, झंझाड़ी, नया बस स्टैंड होते हुए पुराने बस स्टैंड पर होगा। इसी तरह करनाल से होते हुए यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें