फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला बुजुर्ग का पैर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से बुजुर्ग कैथल निवासी मोहन सिंह की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करनाल रेलवे स्टेशन पर हुआ।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जम्मूतवी एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कैथल निवासी करीब 58 वर्षीय मोहन सिंह ट्रेन में चढ़ने लगे तो अचानक उनका पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें