करनाल। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि कुंजपुरा सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में छात्रों के लिए लगभग 120 सीटें रिक्त हैं, जिनमें से छात्रों के लिए 108 व छात्राओं के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। इसी तरह कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 30 सीटें रिक्त हैं, जिनमें से 26 सीटें छात्रों व 4 सीटें छात्राओं के लिए हैं। संवाद