फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: कैंसर से तंग आकर बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या, घर में रखी थी लाइसेंसी बंदूक

Sat, 31 Aug 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

मधुबन थाना प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग इकबाल कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। जिसके चलते तंग आकर उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का मोर्चरी हाउस, करनाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र के रांवर गांव में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने कैंसर से तंग आकर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को दो साल पहले कैंसर की चपेट में आया था। उसका इलाज दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल से चल रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक इकबाल सिंह के बेटे दरबारा सिंह ने बताया कि दो साल से लगातार उनके पिता का इलाज अस्पताल से चल रहा था लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं था। इसके अलावा वे उन्हें अन्य निजी अस्पतालों में भी लेकर गए लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पिता के कहने पर 10 बजे करीब उन्हें नहलाया और उन्हें कमरे में लेटा दिया। इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। वह अपने भाई कर्ण के साथ टीवी देख रहा था कि थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

शोर सुनकर वे दोनों एक दम पिता के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उनके पिता को गोली लगी हुई है और वे चारपाई पर पड़े हुए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस बारे में मधुबन थाना प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग इकबाल कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। जिसके चलते तंग आकर उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें