फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में गवाही देने के बाद बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोर्ट में गवाही देने के बाद एक बुजुर्ग जैसे ही बाहर आया गश खाकर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन

करनाल कोर्ट में गांव लालूपुरा के दो पक्षों साईं राम और विकास का जमीन के बयाने को लेकर चार-पांच साल से विवाद चल रहा है। दिवानी मामला होने के कारण 17 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे गांव लालुपूरा से बुजुर्ग ऋषि पाल साईं राम के पक्ष में गवाही देने करनाल कोर्ट में पहुंचे। गवाही के बाद ऋषि पाल कोर्ट के बाहर आ गए। जहां पर उसके परिजन भी खड़े थे। कुछ देर बाद वह गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। जिसके बाद परिजन ऋषि पाल को नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने ऋषि पाल को मृत घोषित कर दिया। एडवोकेट विक्रम राणा ने बताया कि गवाह ऋषि पाल कोर्ट के कमरे से बाहर आते ही अचानक जमीन पर गिर गए। जिसके बाद परिजन स्वयं अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें