फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के आठ नए केस, लार्वा मिलने पर 11 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शनिवार को आठ केस सामने आने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या 241 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को फॉगिंग के निर्देश जारी किए हैं। जिससे उनके आस-पास रहने वाले लोगों को बचाया जा सके। टीमों ने शनिवार को 2466 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 19 घरों में लार्वा मिला और 11 मकान मालिकों को नोटिस थमाया।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 11,62,942 घरों में लार्वा को खंगाला। अभी तक 7707 घरों में मिला और 4042 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 7431 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 241 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वे के दौरान टीमों को मिले रहे बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर 176 डेंगू के मरीज पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें