फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बनाना शेक पीने के बाद परिवार के 8 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मधुबन क्षेत्र में एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्यों ने सोमवार रात को घर पर तैयार किए बनाना शेक का सेवन किया था। इसके कुछ ही देर बाद परिवार के कई सदस्यों को उल्टी, घबराहट और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।

परिवार के मुखिया ब्रिजपाल ने बताया कि उनके बेटे, बेटी, बहू और धेवते सहित अन्य सदस्यों ने बनाना शेक पिया था। उन्होंने आशंका जताई कि उपयोग किए गए केले पर किसी प्रकार का केमिकल लगा हो सकता है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के आधार पर भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। दो बच्चों की हालत गंभीर थी। उनको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता के बारे में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। खासकर फलों और सब्जियों को उपयोग से पहले अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें