करनाल। सेक्टर-4 में चोर एक घर से लाखों रुपये की नकदी व गहने चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान घर का मालिक अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए गुरुग्राम गया हुआ था। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में सेक्टर-4 निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम को चार बजे वह अपनी पत्नी का ऑपरेशन करवाने के लिए गुरुग्राम चला गया था। पत्नी का ऑपरेशन होने के बाद वह 23 दिसंबर को घर वापस आया तो उसके घर की पिछली खिड़की टूटी थी। घर में सामान बिखरा था। अलमारी में चेक किया तो वहां से नकदी गायब थी। करीब 8 लाख रुपये चोर ले गए। सोने के गहने भी चोरी हुए हैं। संवाद
25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu