पुतला फुंकते जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य। संवाद
इंद्री। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को ब्लॉक इंद्री कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हलका प्रधान सचिन बुढनपुर की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उधम सिंह चौक पर उनका पुतला फूंका और गद्दी चोर, कुर्सी छोड़ व ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो के नारे लगाते हुए रोष जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतले पर थप्पड़ और जूते भी बरसाए। राजेश वैद्य, सचिन बुढनपुर, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, डॉ. नवजोत कौर मौजूद रहीं। संवाद
घरौंडा। चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करनाल में प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन में विधायक पूजा चौधरी भी शामिल हुईं। पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। संवाद