फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दो माह के अंदर जारी होंगे परिणाम, ताकि समय पर हो एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अगले सत्र और कोर्स में दाखिला लेने के लिए परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार अब नहीं करना पड़ेगा। परिणाम तुरंत जारी हो, इसके लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तेजी से प्रयास कर रही है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नई योजना के अनुसार यूनिवर्सिटी में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम परीक्षा होने के दो माह के अंदर-अंदर जारी हुआ करेंगे। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं, जबकि पहले कई महीनों तक परिणाम जारी न होने के कारण एडमीशन प्रक्रिया में देरी होती थी।
विज्ञापन

ऐसे में सत्र में सिलेबस पूरा करने में भी कम समय बचता था। ऐसा न हो, पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को पूरा समय मिले। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसका यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को लाभ होगा।
वीसी बुधवार को करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फे स्टीवल के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में भी विद्यार्थी और समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने के लिए नए निर्णय लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उद्योग और कार्पोरेट जगत से जुड़े एलुमिनाई पाठ्यक्रम समिति में शामिल
वीसी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी आज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। इसमें विद्यार्थी और समाज दोनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है। इसके लिए अभी जो पाठ्यक्रम समितियां बनाई जा रही हैं, उनमें उद्योग व कार्पोरेट जगत से जुड़े हुए एलुमिनाई व विभिन्न शिक्षाविद भी शामिल किए जा रहे हैं। जो इसके लिए शिक्षकों के साथ अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें