फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंकी मार्ग से युवाओं को अमेरिका भेजने वाले एजेंट के घर ईडी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/मधुबन। कालरम गांव में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लोगों को अवैध रूप से डंकी मार्ग से अमेरिका भेजने वाले एजेंट अंकुश के घर पर दबिश दी। फरवरी में कई युवा अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए थे, उनमें करनाल के 24 लोग शामिल थे।
उनमें से तीन-चार लोगों को विदेश भेजने में अंकुश की भूमिका की जांच के लिए टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक खातों की जानकारी, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। यह टीम सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब के नंबर की तीन गाड़ियों में पहुंची थी, उनमें एक गाड़ी चली गई थी जबकि दो गाड़ियों में आए ईडी के अधिकारियों ने रात तक जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कार्रवाई के दौरान मकान का गेट बंद कर लिया था। बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात रही। किसी को अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। घर में मौजूद सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। अंकुश का कोई औपचारिक कार्यालय नहीं था, वह सीधे तौर पर अमेरिका भेजने की डील करता था। ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई। ईडी की दबिश की सूचना के बाद जिलेभर के विदेश भेजने वाले एजेंट फोन के माध्यम से एक-दूसरे से कार्रवाई के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें