करनाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के सेक्टर-9 निवासी राइस मिल संचालक के घर पर दबिश दी। सुबह से लेकर रात करीब नौ बजे तक टीम घर पर मौजूद रही। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। टीम में पांच से छह सदस्य बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राइस मिल संचालक बैंक का डिफॉल्टर है, इसी से जुड़े किसी मामले में दबिश हुई है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आने की भनक लगते ही परिवार घर पर ताले लगा कर कहीं चला गया। ईडी की टीम ने मिस्त्री बुलाकर ताले खुलवाए हैं और जांच की जा रही है। ब्यूरो