मांगो को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
करनाल। गांव सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग के लिए किसानों का धरना 43वें दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं ने कहा कि प्रतिकूल मौसम व तेज बारिश और तूफान भी किसानों के हौसले को डिगा नहीं सका। इस दौरान आंदोलित किसानों ने जमकर प्रशासन व सरकार विरोधी व किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा कर अपनी आवाज को बुलंद किया। किसानों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू के बैनर तले चल रहे इस धरने की अध्यक्षता किसान नेता धीरा सांगवान ने की। भाकियू जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, चेयरमैन यशपाल राणा, अनिल शर्मा, राजू सांगवान, भाना शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो