फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्रह्मानंद चौक पर ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ब्रह्मानंद चौक पर रविवार देर रात दो बाइक सवार युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक संजय कुमार पर हमला कर दिया। उस पर ईंटों से वार किए। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल संजय मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े।
पुलिस के अनुसार संजय कुमार अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। चीखपुकार सुनकर पास के होटल से लोग बाहर आए तो हमलावर अपनी मोटर साइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए। लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे में थे। गालियां दे रहे थे। उन्होंने संजय के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए थे। सिर पर छह से सात गहरे घाव हैं। उनको सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। संजय परिवार के इकलौते कमाने वाला सदस्य हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि आरोपियों की बाइक कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमलावरों के नशे में होने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें