सोलह मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सात
मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
जिलाधीश
बलराज सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करते हुए निर्देश दिए हैं कि
वह मतगणना संपन्न होने तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे और मतगणना के दिन
प्रात: 7 बजे अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हाेेंगे।
आदेशों में कहा गया है कि
एसपी करनाल ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए
पुलिस बल उपलब्ध करवाएगा। आदेशों में कहा गया है कि हुडा के कार्यकारी
अभियंता वाईएम मेहरा को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के पीछे के
मेन गेट के क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।
यहां पर नीलोखेड़ी विधानसभा
क्षेत्र की मतगणना होगी। लोक निर्माण विभाग नंबर 2 के कार्यकारी अभियंता
योगेश मेहरा को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के पीछे के छोटे गेट
के क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। यहां पर इंद्री विधान सभा क्षेत्र की
मतगणना होगी।
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता एमके
अरोड़ा को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड के मेन गेट के क्षेत्र में
नियुक्त किया गया है। यहां पर करनाल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएल राणा को एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी
स्कूल रेलवे रोड के छोटे गेट के क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। यहां पर
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। जन स्वास्थ्य विभाग के डिवीजन
नंबर 2 के कार्यकारी अभियंता विकास सिंहरोहा को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
के मेन गेट व राजकीय सीनियर सेकेंडरी के बायीं ओर के क्षेत्र में नियुक्त
किया गया है। यहां पर असंध विधान सभा क्षेत्र की मतगणना होगी। जिला पंचायत
एवं विकास अधिकारी दलीप सिंह को मतगणना के दिन करनाल शहर के क्षेत्र व विजय
उम्मीदवार द्वारा जुलूस आदि की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त
किया है और इंद्री वाटर सर्विस डिवीजन के कार्यकारी अभियंता मुनीष शर्मा को
जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ रिजर्व में रख गया है।