फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस के प्रयासों से वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपराधों में आई कमी

Thu, 15 Jan 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल मण्डल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. एम. रवि किरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल मंडल के तीनों जिलों करनाल, कैथल, पानीपत में पुलिस के प्रयासों से वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में अपराधों में काफी कमी आई है। वहीं दर्ज मामलों में करनाल मंडल पुलिस ने डकैती के मामलों में 87 प्रतिशत और लूट के मामलों में 89 प्रतिशत जन संपत्ति बरामद की है। नशे के वर्ष 2024 के 340 अभियोगों के मुकाबले इस वर्ष 378 अभियोग अंकित हुए हैं, जिनमें 669 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय व विशेष अधिनियम के अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम और शास्त्र अधिनियम में भी वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में बरामदगी का स्तर बेहतर रहा है। करनाल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण के दिशा-निर्देशों और बेहतर मार्गदर्शन से वर्ष 2025 में विशेष टीमों का गठन करके जिला करनाल के 172 गांव व 28 वार्ड, कैथल के 254 गांव व 107 वार्ड और पानीपत के 170 गांव व 35 वार्ड नशा मुक्त किए गए। डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि उनकी ओर से करनाल मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समय बदल-बदल कर गश्त व नाकाबंदी लगाएं और अपराध की रोकथाम के लिए कार्रवाई अमल में लाएं। साथ ही, पहले दर्ज अभियोगों में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और आमजन की चोरीशुदा या लूट की संपत्ति को बरामद करवाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें