तरावड़ी। जिला नगरयोजनाकार (डीटीपी) सतीश कुमार की टीम वीरवार को तरावड़ी पहुंची, यहां ललयानी और सौंकडा रोड पर पनप रही चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। यहां बनाई जा रही भवनों की डीपीसी व सड़कों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपी की टीम ने सबसे पहले सौंकड़ा रोड पर लगभग 2.5 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों व पांच डीपीसी को ध्वस्त किया। इसके बाद पांच एकड़ में ललयानी गांव में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में जाकर कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। तीसरी अवैध कॉलोनी जो कि लगभग तीन एकड़ में ललयानी गांव में काटी जा रही थी। जिसमें सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। चौथी अवैध कॉलोनी लगभग एक एकड़ में ललयानी में कुडक रोड पर काटी जा रही थी। जिसमें भी सभी कच्ची सड़कों व चार डीपीसी को तहस नहस कर दिया गया है।
जिला नगर योजनाकार करनाल ने लोगो से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं करें, अन्यथा कार्यालय द्वारा तोड़फोड़ की जाएगी। इस दौरान थाना तरावड़ी की पुलिस, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नगर पालिका नीलोखेड़ी के सचिव मौके पर रहे।